बड़ी घोषणा, युक्रेन नही शामिल होगा नाटो देश मे जाने कारण
Mar 16, 2022, 09:25 IST
The Chopal
International| युक्रेन रूस के बीच जारी युद्ध को आज 21 वां दिन है। रूस युक्रेन पर लगातार हमलावर है और युक्रेन उसके जवाब में अपनी पूरी ताकत के साथ बिना झुके उसके सम्मुख खड़ा है। अब इस बीच युक्रेन की ओर से बड़ी खबर यह है कि युक्रेन अब नाटो देश मे शामिल नहीं होगा।
युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, वह युद्ध को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। युक्रेन अब नाटो देश मे शामिल नहीं होगा। युक्रेन की ओर से जारी इस बयान के बाद अब रूस के भी तेवर थोड़े नरम हुए हैं। वही खबर यह भी है कि अब आज दोनो देशो के बीच बातचीत भी होगी।
वही नाटो में न शामिल होने की घोषणा युक्रेन के राष्ट्रपति ने मंगलवार को की। जिसके बाद रूस शांत दिख रहा है। बता दें रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पहले ही कहा था कि वह बिल्कुल नही चाहते कि युक्रेन नाटो देश मे शामिल हो।