कार्यसमिति की बैठक में हुआ कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर बड़ा फैसला

 
The Chopal
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश सहित गोवा मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब में मिली शिकस्त के बाद कांग्रेस को कड़ी आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा है। वही कल हुई कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष बनी रहेंगी। 
एएनआई समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पार्टी के लिए अपने पदों का त्याग करने को तैयार है लेकिन हम सब ने उनके इस प्रस्ताव को खारिज किया है। वही पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा की सीडब्ल्यूसी सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि करती है। वही कांग्रेस अध्यक्ष से निवेदन है कि वह समाने सेसंगठन को सम्बोधित कर उनका मनोबल बढ़ाए। 
केसी वेणुगोपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे कांग्रेस नेता आर सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी में एकजुटता की भावना है। पार्टी का प्रत्येक सदस्य चाहता है कि पार्टी में एकजुटता की भावना बनी रहे और सोनिया गांधी पार्टी का नेतृत्व करे व पार्टी से जुड़े लोगो का मार्गदर्शन करें। वही उनसे मेरे निवेदन है कि वह पार्टी में कुछ संगठनात्मक परिवर्तन भी करे।