कलकत्ता| हाईकोर्ट ने महिला को दी 35 सप्ताह के गर्भ को गिराने की अनुमति

 
The Chopal
कर्नाटक| कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद इस वक़्त राजनीति का अहम मुद्दा बन गया है पक्ष विपक्ष लगातार इसके जरिए एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। अब इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हिजाब को लेकिन कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस हिजाब विवाद को बढ़ाने का काम कर रही है और यह लोगों के बीच इस मामले की गलत सूचनाएं भी फैला रही है। 
नकवी ने समाचार एजेंसी एनआईए से कहा, कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद को गति देकर जिस प्रकार देश की संस्कृति और संविधान पर हमला बोला जा रहा है। वह अनुचित है। मेरा मानना है की कांग्रेस ने इस विवाद को तेज करने के लिए गलत सूचना देने का अभियान शुरु किया है। उन्होंने आगे कहा, संगठन को अपने अपने यहां प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है। लेकिन मेरा एक सवाल है की भारत मे कौन सी ऐसी जगह है जहां हिजाब प्रतिबंधित है। 
आप अगर भारत के निवासी होंगे तो आपने देखा ही होगा की यहां लोग सड़कों पर बाजारों में या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर हिजाब पहने दिखाई देते हैं। यहां कहीं भी हिजाब उन देशों की तरह प्रतिबंधित नहीं है जहाँ हिजाब पहनने की अनुमति ही नहीं है। आज सभी संवैधानिक अधिकार की बात कर रहे हैं उनसे सवाल है की क्या उनके पास कोई संवैधानिक कर्तव्य नहीं है। मैं उन लोगों को सचेत करता हूँ की जो लोग यह सोच रहे हैं वह इस मुद्दे को सांप्रदायिक आक्रोश और दंगे में परिवर्तित कर देंगे उनकी यह गलत फहमी है ऐसा कुछ नहीं होगा।