सावधान:- ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट ने दी दस्तक
THE CHOPAL
कोरोना| विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड के संकट को ध्यान में रखते हुए उसपर चिंता व्यक्त की है उन्होंने कहा है की ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) का एक नया सब वैरिएंट बेहद खतरनाक है। यह बहुत ही तेजी से फैल रहा है और लोगो को अपना शिकार बना रहा है। एक रिसर्च का हवाला देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है की यह वैरिएंट पहले के आए कोरोना से ज्यादा घातक है। इसके अब तक 57 देशों में होने की पुष्टि भी हुई है। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे कहा, ओमिक्रॉन का यह नया स्वरूप अत्यधिक खतरनाक है। इसके लक्षणों का अभी पता नहीं लग पाया है। इसे 10 सप्ताह पूर्व दक्षिण अफ्रीका में देखा गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है की पिछले पाए गए कोविड के सभी वैरिएंट के अंश इस वैरिएंट में है जो लोगों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी देशों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है की यदि अभी इजको लेकर एहतियात नहीं बरता गया तो सम्पूर्ण विश्व को इस वैरिएंट के घात को झेलना होगा जो अत्यधिक खतरनाक मंजर साबित हो सकता है।