बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हुई भिड़त, तहरीर दर्ज
Updated: Mar 20, 2022, 09:11 IST
The Chopal
गोवा| गोवा में कांटे की टक्कर के बाद भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है। भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार ने कार्यकर्ताओं को खूब प्रभावित किया है। अब इस बीच खबर दक्षिण गोवा के मोरमुगांव की है जहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए। दोनो दलों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक यह झड़प होली के दिन हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान बीजेपी कार्यकर्ता के पिता के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों दलों के खिलाफ तहरीर दर्ज की गई है वही इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घायल व्यक्ति से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा, चिकालिम अस्पताल में, मोरमुगांव से हमारे कार्यकर्ता के पिता प्रदीप मायकर से मुलाकात की है। चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया है। हम इन हरकतों पर कार्यवाही की मांग करते हैं। पुलिस के समक्ष तहरीर दर्ज करवाई गई है और इस मामले में जल्द ही सख्त कार्यवाही होगी।