बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उकसाने में कांग्रेस नेता शामिल
Feb 21, 2022, 12:30 IST
The Chopal
कर्नाटक| कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं कर्नाटक में कल बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद यहां मामला और पेचिदा हो गया है। कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने एक नया बयान जारी कर डीके शिवकुमार के बयान पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में जो गुंडे शामिल थे उन्हें कांग्रेस नेता ने उकसाया।
बता दें कर्नाटक के शिवमोगा (Shivamogga) में एक बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है युवक( हर्षा ) पिछले 26 वर्ष से बजरंग दल के साथ जुड़ा हुआ था ।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात 9 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है किसी धारदार हथियार से युवक की हत्या हुई है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। सभी स्कूल कॉलेजों को आज यानी सोमवार के लिए बन्द किया गया है और इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस का कहना है उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डर है की कही इस हत्या से यहां विद्रोह की स्थिति न बन जाए। अधिकारी इस मामले में जांच कर रहे हैं जल्द की वह इस केस की गुत्थी सुलझा लेंगे।