गोवा में भाजपा को उखाड़ फेंकने को तैयार कांग्रेस  तृणमूल और आप के सम्पर्क में

 
The Chopal
गोवा| गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है सभी न्यूज चैनल लगातार एग्जिट पोल के जरिये यह दिखा रहे हैं कि कहां पर किसकी सरकार बन रही है। अब इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का एक बड़ा बयान सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि उनका उद्देश्य गोवा से भाजपा को उखाड़ फेंकने का था। वह भाजपा को गोवा से बाहर करने के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लगातार सम्पर्क में बने हुए हैं।
बताते चले जब वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव हुआ था तब कांग्रेस गोवा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन कुछ कारणों के चलते वह सरकार नही बना पाई थी। पी चिदंबरम ने इसको भी अपने बयान में इंगित किया और कहा इस बार घर मे सेंधमारी नहीं करने देंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह प्रत्यक्ष तौर पर किसी पार्टी से नही जुड़े हुए हैं। लेकिन उनकी पार्टी के नेता अन्य दलों के नेताओ के सम्पर्क में है। 
जानकारी के लिए बता दें 2017 में कांग्रेस ने गोवा में 17 सींटें जीती थी लेकिन भाजपा ने क्षत्रिय नेताओं के सम्पर्क में आकर सरकार बनाई थी। अब वर्ष 2022 में कांग्रेस गोवा में नए तरीके से मैदान में उतरी है और गोवा से भाजपा को उखाड़ फेंकने को तैयार है।