द कश्मीर फाइल्स के चलते कश्मीरी पंडित कार्यकर्ता और बीजेपी में विवाद

 
The Chopal
राजनीति| द कश्मीर फाइल्स आजकल सुर्खियों में है हर कोई इस फ़िल्म को देखने के लिए तैयार है। कई लोग इसकी सराहना कर रहे हैं तो कई लोग इस फ़िल्म की जमकर आलोचना कर रहे हैं। अब यह फ़िल्म उन फिल्मों में से एक हो गई है जिसकी सराहना देश के प्रधानमंत्री ने की है। लेकिन कई जगहों पर इस फ़िल्म के चलते विवाद भी उत्पन्न हो रहा है। अब इस बीच खबर जम्मू से है जहां एक प्रमुख कश्मीरी पंडित कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि द कश्मीर फाइल्स पर टिप्पणी करने के चलते एक भाजपा कार्यकर्ता ने उसका उत्पीड़न किया है। हालांकि भाजपा इस आरोप को बेबुनियादी बता रही है।
सुनील पंडिता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्होंने फोन करके पुलिस को इस बात की सूचना दी है। वह जल्द ही थाने जाकर इस मामले की तहरीर दर्ज करवाएंगे। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की तहरीर दर्ज की है। उन्होंने आगे कहा, फ़िल्म के समर्थन में आयोजित एक रैली के दौरान भाजपा समर्थक ने उनका उत्पीड़न किया और उनको धमकी दी है।
वही पंडिता के आरोप के संबंध में भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रेस सचिव प्रदीप महोत्रा ने कहा कि पार्टी ने इस तरह की किसी रैली का आयोजन नहीं किया था और पंडिता के आरोप बेबुनियाद हैं.