सिलेंडर के दाम में लगी आग जाने अपने शहर का दाम

 
The Chopal
दिल्ली| देश मे महंगाई रफ्तार के साथ बढ़ती जा रही है। महंगाई से आम आदमी ताहिमाम कर रहा है पेट्रोल डीजल कच्चा तेल घरेलू सिलेंडर के दाम पहले से ही आसमान पर चढ़े हुए हैं। वही अब आज एक बार पुनः आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। इस बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
जानकारी के लिए बता दें अब 14.2kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। वही हर शहर में अब सिलेंडर के दाम में परिवर्तन हुआ है तो आईए जानते हैं आपके शहर का दाम
 
शहर पुराना दाम नया दाम
दिल्ली 899.50 रुपये 949.50 रुपये
मुंबई 899.50     रुपये 949.50 रुपये
लखनऊ 937.50 रुपये 987.50 रुपये
कोलकाता 926.00 रुपये 976.00 रुपये
चंडीगढ़ 909.00 रुपये 959.00 रुपये
पटना 989.50 रुपये 1039.50 रुपये
शिमला 945.00 रुपये 995.00 रुपये