कनाडा में हुआ भीषण सड़क हादसा गई पांच भारतीय छात्रों की जान
Updated: Mar 14, 2022, 10:04 IST
International| कनाडा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारत के पांच छात्रों की मौके पर मौत हुई है। वही इन दुर्घटना में दो छात्रों के गंभीर रूस से घायल होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री वैन में सवार थे। ओंटारियो राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से इनकी वैन टकरा गई और यह भीषण हादसा हुआ है।
कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी टीम पीड़ितों के सम्पर्क में बनी हुई है। वही एक ट्वीट कर उन्होंने कहा कनाडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना में पांच भारतीयों की जान चली गई है उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी सम्वेदनाएं व्यक्त की है।
क्विंटे वेस्ट ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) के अनुसार, जिन छात्रों की इस हादसे में मौत हुई है उनकी पहचान हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार के रूप में हुई है।