सऊदी के इतिहास में पहली बार 81 लोगों को एक साथ दिया गया मृत्युदंड

 

The Chopal

सऊदी अरब| सऊदी अरब जो की हमेशा अपनी कट्टर नीतियों और कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण सामने आया जब सऊदी अरब ने हत्या और चरमपंथी संगठन से सम्पर्क रखने और इसमे दोषी पाए गए 81 लोगो को एक साथ मृत्यु दंड दिया है। बता दें सऊदी अरब में यह पहली बार होगा जब एक ही दिन 81 लोगो को मृत्यु दंड दिया जाएगा। क्योंकि इससे पूर्व मक्का की बड़ी मज्जिद में बंधक प्रकरण से सम्बंधित 61 दोषियों को मृत्यु दंड दिया गया था। 

सरकार के नियंत्रण में चल रही सऊदी प्रेम एजेंसी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, यह लोग निर्दोष पुरूष महिला और बच्चों की हत्या में शामिल थे। जिन्हें सऊदी अरब की सरकार ने मृत्यु दंड देने का फैसला लिया है। मृत्यु दंड दिए गए लोगो मे 73 सऊदी अरब , 7 नागरिक यमन व 1 शीरिया का नागरिक शामिल हैं। 
अब सऊदी अरब के इस फैसले पर मानवाधिकार संगठनों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सऊदी की आलोचना की है। मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि दुनिया को अब यह ज्ञात होने चाहिए कि यदि मोहम्मद बिन सलमान ने सुधार का दावा किया है तो रक्तपात होना निश्चित है।