पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी का हुआ निधन
Mar 24, 2022, 08:13 IST
The Chopal
दिल्ली| भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी का कल यानी बुधवार की शाम को निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक रमेश चंद्र लाहोटी की उम्र 81 वर्ष थी। वर्ष 2004 में इनको भारत का 35वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वही 3 मई 1988 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और अगले वर्ष 4 अगस्त को स्थायी न्यायाधीश बना दिया गया। 7 फरवरी, 1994 को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया, और बाद में 9 दिसंबर, 1998 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था.