रूस यूक्रेन हमले की G7 ने की कड़ी आलोचना, कहा पुतिन को चुकानी पड़ेगी कीमत
Feb 25, 2022, 09:53 IST
The Chopal
विदेश| रूस और यूक्रेन के मध्य हुए इस भीषण युद्ध की आंच में इस वक़्त पूरा विश्व झुलस रहा है। इसने सभी की चिंताएं बढ़ा दी है। वहीं इस युद्ध को लेकर अलग अलग देश अलग अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं और इस युद्ध को रोकने के लिए रूस से निवेदन कर रहे हैं। लेकिन रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाए हुए हैं रूस चोर्नोबेल न्यूक्लियर पावर प्लांट से लगातार हमला कर रहा है जो बेहद चिंता का विषय है।
वहीं इस विषय को लेकर हर देश अपने अपने स्तर पर बैठक कर रहा है और इसे रोकने के उपाय खोज रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और इनकी कड़ी निंदा की है। बाइडेन ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के साथ बैठक की और बिना उकसाने के रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए हमले पर चर्चा की है।
वहीं G7 ने भी रूस द्वारा यूक्रेन पर हुए इस आत्मघाती हमले की आलोचना की है। G7 ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की अनुमति भी दी है और कहा है की पुतिन को इस हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी।