कांग्रेस की हार पर हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी
Mar 19, 2022, 10:04 IST
The Chopal
उत्तराखंड| उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा को जीत हासिल हुई है वही कांग्रेस को उत्तराखंड समेत पांचों राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वही हरिद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस को मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा में गंगा मां और दक्षेश्वर महाराज का शुक्रिया करता हूँ कि उन्होंने कांग्रेस पर अपना आशीर्वाद बनाए रखा।
उन्होंने आगे कहा, मैं उन सभी लोगो का शुक्रगुजार हूँ जिन लोगो ने कांग्रेस पर विश्वास जताया। मैं अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाया और जब मुझे इस बात की अनुभूति हूई की हम अपने लक्ष्य से दूर जा रहे हैं तब मैंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी मेरी है।
उन्होंने आगे कहा, मैने हार की जिम्मेदारी ली है। यदि मैं अपनी पार्टी में मची उथल पुथल को नहीं रोक सकता तो मैं भाजपा पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूँ। जानकारी के लिए बता दें भाजपा को पांच राज्यों में हुए चुनाव में चार राज्यों में जीत मिली है। वही पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। यदि हम कांग्रेस की बात करे तो उसे पांचों राज्यों में करारी हार मिली है। जिसके बात कांग्रेस की अंतरिम कांग्रेस सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग की है ।