बीच सड़क पर पाकिस्तान में हुई हिन्दू महिला की हत्या
Mar 22, 2022, 09:20 IST
The Chopal
विदेश| पाकिस्तान और भारत के बीच ऐसे ही विवाद जारी रहता है। अब इस बीच बड़ी खबर यह है कि पाकिस्तान में एक हिन्दू लड़की के अपहरण में नाकाम हमलावर ने उसकी बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी है। पाकिस्तान के समाचार पत्र द फ्राइडे टाइम्स के मुताबिक 18 वर्ष की पूजा ओद ने सुक्कुर के रोही में अपहरणकर्ताओं का विरोध किया तो उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया।
सूत्रों के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने पहले पूजा को किडनैप करने की कोशिश की जब यह अपने मंसूबों में नाकाम हुए तो उन्होंने उसे बीच सड़क पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान में हर साल अल्पसंख्यक महिलाओं का अपहरण किया जाता है( विशेष तौर पर सिंध) फिर उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जाता है।