आईएएस अधिकारी ने कश्मीर फाइल्स को लेकर किया ट्वीट, राज्य सरकार जारी करेगी कारण बताओ नोटिस
Mar 24, 2022, 08:48 IST
The Chopal
मध्यप्रदेश| विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स इस समय सुर्खियों में है हर कोई इस फ़िल्म की जमकर सराहना कर रहा है। वही इस बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी नियाज खान ने इस फ़िल्म को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। जिसको लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राज्य सरकार उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करेगी।
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में उप सचिव नियाज खान ने कहा था कि भारत के कई राज्यों में मुसलमानों के साथ अत्यचार हुए हैं उनपर भी फ़िल्म बननी चाहिए। क्योंकि मुसलमान कीड़े मकोड़े नहीं इंसान है और देश के नागरिक भी।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मैंने नियाज खान के ट्वीट देखे हैं यह एक गम्भीर विषय है। वह नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को उन्हें कारण बताओ नोटिस देना चाहिए। बता दें खान अलग अलग मौकों पर मुसलमानों के खिलाफ हुए अत्याचार को लेकर अलग अलग पुस्तक लिख रहे हैं जिससे वह उनके दर्द को उजागर कर सके।