अगर पाकिस्तान ने किया होता समर्थन तो अफगानिस्तान के हालात कुछ और होते:- अमेरिका
Feb 18, 2022, 10:31 IST
The Chopal
विदेश| आज अफगानिस्तान की जो स्थिति है उससे हर कोई भली भांति परिचित हैं तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान भीषण संकट से जूझ रहा है। लेकिन इसका पड़ोसी देश पाकिस्तान कभी इसके समर्थन हेतु नहीं खड़ा हुआ। अब इस विषय पर अमेरिका के शीर्ष राजनयिक थॉमस वेस्ट ने एक बयान दिया है उन्होंने कहा है कि अगर अफगानिस्तान को संघर्ष से बचाने के लिए पाकिस्तान ने सही तरीके से काम किया होता तो आज बात कुछ और होती और हालात भी।
उन्होंने आगे कहा, अक्टूबर 2021 में अफगानिस्तान के लिए अमेरिका का विशेष प्रतिनिधित्व नियुक्त किया गया था। अमेरिकी व नाटो बलों की वापसी तथा तालिबान के नियंत्रण के बाद अफगानिस्तान में अमेरिकी उद्देश्यों पर काम करने का जिम्मा सौंपा गया था। अगर हम जनवरी से अगस्त तक की बात करें तो पिछले कुछ महीनों से हम पाकिस्तान के सम्पर्क में हैं। हमने पाकिस्तान से अफगानिस्तान की समस्याओं को समाप्त करने हेतु समाधान पर बात की है।
उन्होंने आगे कहा, यदि अफगानिस्तान के इस संकट से उभरने के लिए पाकिस्तान ने सही समय पर सही तरीक़े से काम किया होता तो आज परिस्थिति कुछ और होती और अफगानिस्तान को इस प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।