यूक्रेन रूस युद्ध मे भारत ने खोया अपना लाल
Mar 1, 2022, 17:01 IST
The Chopal
विश्वयुद्ध| यूक्रेन और रूस के मध्य जारी भीषण युद्ध का परिणाम पूरे विश्व को झेलना पड़ रहा है। भारत के कई छात्र यूक्रेन में फसे हुए हैं। लेकिन आज यूक्रेन के खारकीव में हुई गोलीबारी से पूरा भारत दहल गया। क्योंकि भारत ने आज अपने एक छात्र को खो दिया। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी ट्वीट ने इस मामले की पुष्टि की है।
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि खारकीव में हुई गोलीबारी का शिकार भारत का एक छात्र हुआ है और उसकी मृत्यु हो गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार के सम्पर्क में है परिजनों के प्रति गहरी सम्वेदनाएं। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के हावेरी जिले के होने की हुई है। छात्र का नाम नवीन एसजी है। यह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक यह एमबीबीएस 4 वर्ष में थे। यह खाने के लिए कुछ सामान खरीदने गए हुए थे कि अचानक से गोलीबारी आरम्भ हो गई है इनकी मौत हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में भारतीय राजदूत ने यूक्रेन के कीव में स्थित भारतीय नागरिकों को तत्काल कीव खाली करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रमणकारी रुख अपनाते जा रहा है। भारत के लोगो को तुरंत यूक्रेन के कीव को खाली कर देना चाहिए। वही इससे पूर्व यूक्रेन पुलिस द्वारा भारतीय नागरिकों पर हमले की बात सामने आई थी और रूस के सैनिकों में भारत के नागरिकों के लिए संदेश जारी किया था कि वह उनसे संपर्क करें वह उनकी बाहर निकलने में मदद करेंगे।