2 साल से बन्द अंतरराष्ट्रीय उड़ान 27 मार्च से होंगी संचालित
Mar 9, 2022, 09:48 IST
The Chopal
दिल्ली| सरकार ने अधिसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं 27 मार्च से फिर शुरू करने का फैसला किया है। कोविड कि तांडव के बीच पिछले 2 सालों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान को स्थगित किया गया था। नागर विमानन मंत्रलाय के अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कोरोना के संकट के चलते देश मे अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं 23 मार्च 2020 से स्थगित है।
बात दें जुलाई 23 से करीब 35 देशो के साथ एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत का अंतरराष्ट्रीय विमान परिचालन हो रहा है। विमान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि उद्योग से जुड़े लोगों के साथ विचार विमर्श के बाद और कोरोना के संकट को कम देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं 27 मार्च 2022 से शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा, इस निर्णय के साथ एयर बबल व्यवस्था को स्थगित कर दिया जाएगा। सिंधिया के मुताबिक इस निर्णय के साथ मैं खुश हूं क्योंकि इससे विमानन उद्योग नई ऊँचाई पर पहुंचेगा। मंत्रालय ने कहा, 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानो का संचालन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 10 फरवरी को जारी दिशानिर्देश के और कोविड गाइडलाइंस के साथ इन उड़ानों का परिचालन किया जाएगा।