कर्नाटक बीजेपी ने हिजाब विवाद में शामिल लड़कियों की जानकारी की सार्वजनिक, हुआ विवाद
Feb 16, 2022, 09:56 IST
The Chopal
कर्नाटक| कर्नाटक हिजाब विवाद का मामला गति पकड़ता जा रहा है। राजनीतिक दल लगातार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। अब इसी बीच भाजपा की कर्नाटक इकाई ने उन बच्चियों की जानकारी सार्वजनिक कर दी। जिनको उडुपी के सरकारी स्कूल ने क्लास में हिजाब पहनकर आने से रोका था और जिन लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में इस मामले को उठाया है। लेकिन जब इस बात के लिए भाजपा की आलोचना हुई तो उन्होंने इस ट्वीट को रिमूव कर दिया है।
भाजपा इकाई ने ट्वीट कर कहा था, हिजाब विवाद में शामिल हुई पांच लड़कियां नाबालिग हैं। क्या कांग्रेस के बड़े नेताओं को इन नाबालिग लड़कियों का उपयोग राजनीतिक लाभ हेतु करना उचित है। मुझे समझ नहीं आता यह चुनाव जीतने हेतु कितना नीचे जाएंगे। क्या प्रियंका के लिए लड़की हूँ लड़ सकती हूं का यही मूल अर्थ है।
इतना ही नहीं इस ट्वीट के साथ भाजपा ने लड़कियों की निजी जानकारी भी लोगों के साथ साझा की थी। भाजपा के इस ट्वीट पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि, कर्नाटक भाजपा ने बेशर्मी की हद पार करदी। विपक्ष को घेरने हेतु इन्होंने नाबालिग लड़कियों का पता साझा कर दिया। क्या आप जानते हैं यह कितना गलत है। मैं प्रशासन से दरख्वास्त करता हूँ वह इस मामले को संज्ञान में ले और इस ट्वीट को तुरंत हटवाए।
बता दें उन्होंने इस मामले में भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. राज्य सभा सदस्य ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से भी तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेने की मांग की।