जाने कर्नाटक विवाद पर क्या बोले पाकिस्तान के मंत्री
Feb 10, 2022, 15:28 IST
The Chopal
कर्नाटक| कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद की लो अब पाकिस्तान तक जलने लगी है और पाकिस्तान ने भारत के दूतावास प्रभारी को विदेश मंत्रालय में तलब करवाया और कर्नाटक (Karnataka) में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को लेकर सरकार की गंभीर चिंता से अवगत कराया।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की और से जारी एक बयान में कहा गया है की उन्होंने पाकिस्तान दूतावास को भारत मे मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रही धार्मिक असहिष्णुता, नकारात्मक रूढ़िवादिता, कलंक, भेदभाव से अवगत कराया गया है और उसपर चिंता भी जताई है।
बयान में कहा गया है की भारत के कर्नाटक में महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को खत्म करने के लिए भारत को कड़े कदम उठाने चाहिए और मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए खड़ा होना चाहिए। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा की भारत को मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय करने की आवश्यकता है। बता दें पाकिस्तान की और से यह बयान कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर दिए गए हैं। इनके कई मंत्रियों ने इसके तरह ध्यान केंद्रित करते हुए कहा की यह चिंताजनक विषय है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, मुस्लिम महिलाओं को इस तरह परेशान करना और शिक्षा से वंचित रखना उनके मानवाधिकार का उल्लंघन है। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन ने कहा भारत के कर्नाटक में जो मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहा वह गलत है। हिजाब पहनना उनकी इच्छा है और स्वतंत्रता का अधिकार संविधान उन्हें प्रदान करता है।