कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग मौके पर 11 लोगो की मौत और 12 आग में फंसे
Mar 23, 2022, 09:13 IST
बिग न्यूज| हैदराबाद के भोईगुड़ा आडी में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से तबाही मच गई है। गोदाम में आग लगने से 11 लोगों की मौके पर मौत हुई है जबकि 12 लोगों के आग में फसे होने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस समय गोदाम आग की चपेट में आया यह सभी लोग गोदाम के अंदर सो रहे थे। आग लगने के कारण गोदाम की दीवार गिर गई जिसके कारण गोदाम के अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वही खबर यह भी है कि जारी बचाव अभियान के तहत एक व्यक्ति को अब तक बचा लिया गया है और इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।
आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर 8 दमकल की गाड़ियां पहुंची है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बचाब कार्य जारी है आग भयानक लगी है इसलिए इसपर जल्द काबू पाना आसान नहीं है। अब तक इस घटना में 11 शव बरामद किए गए हैं वही खबर यह भी है कि गोदाम में 12 लोग फंसे हुए हैं। वही खबर यह भी है कि यह सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।