आज मोदी करेंगे QUAD नेताओं के साथ बैठक

 
The Chopal
भारत| आज यानी 3 मार्च को होने वाली QUAD नेताओं की बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा यूएसए के राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ क्वाड लीडर्स की बैठक में भाग लेंगे।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस बैठक में मुख्य तौर पर हिन्द प्रान्त के विकास के मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा। बता दें अभी पिछले महीने ही क्वाड के एशियाई नाटो होने की धारणा को खारिज करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि कुछ ‘‘प्रभावित पक्ष हैं।जो इस तरह की उपमा को आगे बढ़ाते हैं और किसी को भी इसमें फंसना नहीं चाहिए।