नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा आ रहे हैं भारत, मोदी ने दिया था निमंत्रण
Mar 25, 2022, 09:15 IST
The Chopal
काठमांडू| नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अगले सप्ताह भारत आएंगे। सूत्रों के मुताबिक यह भारत के प्रधानमंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और उनके साथ इनकी बैठक होगी।
नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा के करीबी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत आने का आमंत्रण दिया था उनके आमंत्रण पर देउबा ने भारत जाने का फैसला लिया है। यह 1 से 4 अप्रैल तक भारत मे रहेंगे। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है देउबा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।