पीएम ने लॉन्च किए 100 ड्रोन कहा, किसानों के लिए नवीनतम पहल

 

The Chopal

Delhi| देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के काम को आसान बनाने हेतु कदम उठाया है। उन्होंने आज कीटनाशक दवाओं के छिड़काव हेतु 100 ड्रोन लॉन्च किए हैं। ड्रोन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा है की यह भारत की क्षमता को वैश्विक स्तर पर मजबूर करेगा। वहीं इसे पीएम ने किसानों के लिए नवीनतम पहल करार दिया है। 

उन्होंने कहा, इससे स्टार्ट अप की एक नई संस्कृति तैयार हो रही है। जो संख्या 100 है वह आगामी समय मे 1000 होगी। इससे सिर्फ किसानों को मदद ही नहीं मिलेगी अपितु लोगों के लिए रोजगार के संसाधन भी विकसित होंगे। उनकी सरकार ने हमेशा विकास के मॉडल को तबज्जुब दिया है और किसानों की आय बढ़ाने के बारे में सोचा है। उन्होंने आगे कहा उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी की विकास में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न हो और देश की वृद्धि हो। 

उन्होंने आगे कहा, हमने हमेशा देश को नवीनतम तकनीकी से जोड़ने का प्रयास किया है। यदि नीतियां सही हों तो कुछ भी करना सम्भव है। आज से पहले यदि हम ड्रोन का जिक्र करते थे तो यह महज युद्ध से जुड़े हुए थे। लेकिन आज यह किसानों से जुड़े हुए हैं। यह मुख्यतः आधुनिक युग मे कृषि को नई तकनीक से जोड़ने का प्रयास है।