हिजाब पर फैसला सुनाने वाले जजों को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
Updated: Mar 23, 2022, 09:38 IST
The Chopal
कर्नाटक| कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपराधियों को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। यह वही व्यक्ति है जिसने हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले तीनो जजों को जान से मारने की धमकी दी है।
गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के मुताबिक जिस व्यक्ति ने कर्नाटक हाई कोर्ट के जजों को जान से मारने की धमकी दी थी। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कर्नाटक पुलिस उसे बॉडी वारेट पेश करने के बाद तमिलनाडु लाई है। जिस युवक ने जज को धमकी दी उसका नाम रहमथुल्ला है ।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होंने मदुरै से रहमथुल्ला को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है वह तमिलनाडु के तौहीद नामक संगठन से जुड़ा है। बता दें हिजाब पर फैसला आने के बाद रहमथुल्ला का एक वीडियो सामने आया था जिसमे वह हाई कोर्ट के जजों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते पाया गया था ।