इस जगह खत्‍म हो गया था पोलियो, अब 33 साल के लंबे समय के बाद अचानक आया पोलियो  पहला केस

 

जेरूसलम: इजराइल देश में 1989 के बाद अब  पहली बार पोलियो  का एक मामला सामने आया है. इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान मे  बताया कि देश की  राजधानी जेरूसलम में रहने वाला एक चार साल का बच्चा पोलियो बीमारी  से पीड़ित मिला है. जेरूसलम पोस्ट के अनुसार ,बच्चे को पोलियो की डोज समय पर नहीं दी गई थी, जिसे इजराइल में हर बच्चे को समय पर दिया जाता है.

बच्चे की फैमिली के संपर्क में है  स्वास्थ्य प्रशासन

बहुत सालों बाद पोलियो का केस मिलने से स्वास्थ्य प्रशासन सकते में है और मामले की जांच तुरंत शुरू कर दी गई है. साथ ही स्वास्थ्य  अधिकारी बच्चे और उसके परिवार के सदस्यों के लगातार  संपर्क में हैं, ताकि उन्हें विशेष निर्देश दे कर ध्यान रखा जा सकें. हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि इस मामले में पोलियो संक्रमण का स्रोत पोलियो वायरस का स्ट्रेन है, जिसमे बदलाव आया है और संभव है कि अब  यह उन लोगों को भी संक्रमित कर सकता है, जिन्होंने पोलियो की वैक्सीन सही समय पर  नहीं ली है.

UNICEF प्रमुख ने जताई चिंता

यूएन चिल्ड्रेंस एजेंसी युनाइटेड नेसंश चिल्ड्रेंस फंड (UNICEF) के मुखिया रुडोल्फ श्वेंक ने अपने बयान मे कहा कि एक बार फिर से पोलियो का मामला सामने आना हम गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को पोलियो से बचाने का एकमात्र विकल्प उन्हें सही समय पर  टीकाकरण ही  है. और यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जो काफी ज्यादा संक्रमण फैलाती है. वहीं, इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इसमे आगे के सारे सुझाव मुख्य जांच के बाद जारी किए जाएंगे

पहले यहां भी सामने आया मामला

इससे पहले, अफ्रीका के देश मालावी में भी कुछ दिन पहले वाइल्ड पोलियो का नया मामला सामने आया था. यहां पर  तीन साल की एक  बच्ची पोलियो संक्रमित पाई गई है.पर यह पर  गौर करने वाली बात है कि अफ्रीका को 2020 में पूरी तरह से  पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था. वाइल्ड पोलियो दुनिया के मात्र दो देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में था. माना यह भी  जा रहा है कि मालावी में वाइल्ड पोलियो के तार सीधे तौर पर पाकिस्तान से जुड़े हैं.