पुतिन हैं आक्रमणकारी:- जो बाइडेन
Feb 25, 2022, 09:48 IST
The Chopal
अमेरिका| रूस और यूक्रेन के मध्य जारी भीषण तहिमाम के बीच अमेरिका लगातार रूस की कड़ी आलोचना कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरोप लगाया है की वह आक्रमणकारी है उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ शान्ति को नहीं अपितु युद्ध को चुना है। उन्होंने आगे कहा, हम रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। लेकिन हम रूस के खिलाफ अमेरिकी सेना बल को नहीं भेजेगे। हम यूक्रेन के खिलाफ हुई इस आक्रमक घटना में एकजुट है।
उन्होंने आगे कहा, यदि रूस अमेरिका पर साइबर हमला करने की फिराक में है। तो अमेरिका इसके लिए तैयार है। उन्होंने नाटो बलों की सहायता के लिए और बलों को भेजने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा, अमेरिका ने रूसी बैंकों, कुलीन वर्गों और उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्रों पर प्रतिबंध लगाया है।
अभी हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है रूस के सैन्य अभियान के बाद वह यूक्रेन संकट पर भारत के साथ संवाद करेगा।
जो बाइडेन ने वाइट हाउस पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, वह यूक्रेन संकट पर भारत के साथ संवाद करेंगे और इसका हल खोजेंगे। वहीं कयास यह भी लगाया जा रहा है की अमेरिका और भारत की रूस के साथ स्थिति भिन्न है। यदि हम भारत की बात करें तो लम्बे समय से भारत और रूस के मध्य मैत्री पूर्ण सम्बंध है और अमेरिका व रूस में कुछ मतभेद देंखने को मिल रहे हैं। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच हुआ संवाद कुछ अलग ही मोड़ लेगा।