युक्रेन में जारी तनाव को कम करने के लिए आगे बढ़े पुतिन
The Chopal
युक्रेन| रूस युक्रेन के मध्य जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार रूस युक्रेन पर आत्मघाती हमला कर रहा है। वही अब इस बीच अमेरिका की ओर से बड़ा दावा किया गया है। अमेरिकी खुफिया एजंसी ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अपनी ही सेना द्वारा गुमराह किए जाने के बाद गुस्से में हैं लेकिन अब उनकी योजना यह संकेत दे रही है कि वह युक्रेन में तनाव कम करना चाहते हैं।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमानित शरणार्थियों की संख्या चार मिलियन से ऊपर होने के बावजूद रूस युद्ध को लेकर अभी भी सख्त रुख नजर आ रहा है। वही उम्मीद यह भी है कि इस्तांबुल में वार्ता पश्चिमी समर्थक यूक्रेन में शांति का द्वार खोल सकती है. जानकारी के अनुसार पत्रकारों ने इरपिन शहर की दिशा से कीव के उत्तर-पश्चिम में लगातार विस्फोटों की आवाज सुनी जो अत्यधिक आत्मघाती और खतरनाक थी।
वही यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक संबोधन में कहा है कि युक्रेन किसी पर भी विश्वास नहीं करता। यूक्रेनियन "हमारे क्षेत्र के हर मीटर के लिए लड़ाई" जारी रखेंगे. वही रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने अस्थायी निकासी गलियारे खोलने की यूक्रेन की योजना को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद दक्षिणी शहर मारियुपोल में भयानक रूसी बमबारी के तहत पकड़े गए कुछ नागरिकों के लिए कम से कम उम्मीद थी।