15 मार्च से संचालित होंगी नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान
Feb 22, 2022, 09:08 IST
The Chopal
विदेश| कोरोना के भीषण तांडव के चलते जहां भारत से विदेश जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ान स्थगित की गई थी। वहीं अब कोरोना का प्रकोप कम होने लगा है और इन उड़ानो को पुनः संचालित किए जाने की योजना बनाई जा रही हैं। सरकारी सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान को 15 मार्च से आरम्भ कर दिया जाएगा। इन उड़ानों के दौरान भारतीय हवाई अड्डों पर प्रभावी मानकों का प्रयोग किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक लम्बे इंतजार ओर कोरोना के कम हुए प्रभाव को देखकर, स्वास्थ्य विभाग की परामर्श पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान को पुनः संचालित करने के लिए तैयार हुआ है। लेकिन इस मामले पर अभी तक नागरिक उड्डयन महानिदेशक से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बताते चलें यह उड़ाने 15 मार्च से शुरू होंगी भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर 28 फरवरी तक के लिए प्रतिबंध लगा है। देश मे नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान को 23 मार्च 2020 को कोरोना के भीषण तहिमाम को देखते हुए स्थगित किया गया था।