भारत को गरीब बताने वाली रिपोर्ट त्रुटिपूर्ण:- निर्मला सीतारमण

 
The Chopal
भारत| भारत को गरीब और आसमान बनाने वाली एक रिपोर्ट के सामने आने पर निर्मला सीतारमण ने उसपर सवाल खड़े किए हैं। यह रिपोर्ट वैश्विक असमानता पर भारत के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से जारी की गई है। 
बता दें इस रिपोर्ट को त्रुटिपूर्ण बताते हुए निर्मला सीतारमण ने खारिज कर दिया है। विश्व असमानता की रिपोर्ट के मुताबिक भारत एक गरीब और बहुत असमान देशो में शामिल हो गया है। जिसमें वर्ष 2021 में एक फीसदी आबादी के पास राष्ट्रीय आय का 22 फीसदी हिस्सा था, जबकि निचले तबके के पास 13 फीसदी था। बताते चले यह रिपोर्ट पिछले साल दिसंबर में आई थी। 
निर्मला सीतारमण ने इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बयान दिया और कहा है कि जो रिपोर्ट भारत को गरीब और असमान बता रही है वह त्रुटिपूर्ण है। यह संदिग्ध मैथोलॉजी है। 
जानकारी के लिए बता दे विश्व असमानता रिपोर्ट को लेखक लुकास चांसल हैं जोक ''वर्ल्ड इनइक्यूलैटी लैब'' के सह-निदेशक हैं. इस रिपोर्ट को तैयार करने में फ्रांस के अर्थशास्त्री थॉमस पिकेट्टी समेत कई विशेषज्ञों ने सहयोग दिया था।