Russia-Ukraine War: भारत के रुख पर रूस की तरफ से आया बड़ा बयान, कही यह बात
The Chopal, New Delhi
रूस ने यूक्रेन पर हमला (Russia- Ukraine War) बोल दिया है. यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की गूंज सुनाई दे रही है. वहीं, भारत (India) अब तक इस मुद्दे पर सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त करता आया है. पूर्वी यूक्रेन के 2 प्रांतों को अलग देश की मान्यता देने के रूसी कदम पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जो बयान दिया था, उसका रूस ने स्वागत किया है.
आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा असर
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में रूस के कार्यकारी राजदूत रोमान बाबुश्किन (Roman Babushkin) ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन पर भारत की प्रतिक्रिया बिल्कुल स्वतंत्र रही है. उन्होंने कहा कि रूस पर नए प्रतिबंधों के कारण भारत में एस-400 मिसाइल सिस्टम की डिलिवरी प्रभावित नहीं होगी. साथ ही भारत रूस से जो भी सैन्य उपकरण खरीद आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
भारत ने UN में क्या कहा था?
2 दिन पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के रूस समर्थित विद्रोहियों के दबदबे वाले दो इलाकों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी थी. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद में कहा कि यूक्रेन को लेकर जो कुछ भी हो रहा है, वह चिंतित करने वाला है. हालांकि, भारत ने रूस के फैसले की आलोचना नहीं की थी.
यह भी पढ़ें : अमेरिका और कनाडा ने लगाए रूस पर आर्थिक प्रतिबंध
भारत के रुख का स्वागत
रोमान बाबुश्किन ने कहा कि यूक्रेन को लेकर भारत के रुख का रूस स्वागत करता है. भारत चीज़ों को लेकर अच्छी समझ रखता है और उसे पता है कि राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा क्यों की है. रूसी राजदूत ने स्पष्ट किया कि कहा कि अमेरिका के नए वित्तीय प्रतिबंधों के अलावा उसके काउंटरिंग अमेरिकाज़ एडवर्सरीज़ थ्रू सैंक्शन ऐक्ट (CAATSA) के कारण भारत के साथ 5 अरब डॉलर के एस-400 मिसाइल सिस्टम समझौते पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें : रूस ने किया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का आगाज