1000 लोगो पर रूस ने की बमबारी, शामिल थे 80 फीसदी बच्चे
Mar 17, 2022, 10:11 IST
The Chopal
विदेश| रूस और यूकेन के बीच जारी जंग थमने का नाम नही ले रही है। आज 22 दिन हो गए हैं लेकिन रूस युकेन में लगातार ताहिमाम मचाए हुए हैं। वही खबर मारियोपोल से है जहाँ रूस ने युकेन के ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पुल पर जमकर बमबारी की और यह सब तहस नहस कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक इन जगहों पर तकरीबन एक हजार लोग शरण लिए हुए थे। इन लोगो मे 80 फीसदी बच्चे थे। मारियोपोल से मिली जानकारी के अनुसार रूस ने सब ध्वस्त कर दिया है अभी मरने वाले लोगो का आंकड़ा नही पता चला है। लेकिन हम यह देख रहे हैं रूस के इस हमले में बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं ने जान गवाई है। वही रूसी सेना ने इस हमले से इनकार किया है और कहा है यह हमला उनकी ओर से नहीं किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में युक्रेन के राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया था कि युक्रेन नाटो देश का हिस्सा नहीं बनेगा जिसके बाद रूस के तेवर कम पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि युक्रेन के इस कदम के बाद अब रूस जल्द ही यह युद्ध विराम की ओर ले जाएगा।