रूस कीव पर आधिपत्य स्थापित करने की कर रहा कोशिश

 
The Chopal
International| रूस और युक्रेन के मध्य जारी विवाद को आज 17 वां दिन है। रूस ने युक्रेन में तहिमाम मचा रखा है। रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि वह तब तक युद्ध को विराम नहीं देंगे जब तक कि युक्रेन उनके सामने हथियार नही डालता। वही युक्रेन के राष्ट्रपति ने ज़िद्द पकड़ रखी है कि वह किसी भी कीमत पर रूस के सामने नहीं झुकेंगा।
वही अब इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि रूस इस कोशिश में है कि वह किसी भी तरह से युक्रेन की राजधानी कीव पर अपना आधिपत्य स्थपित कर ले। वही रूस की इस हरकत को देखते हुए अमेरिका ने अपने 12 हजार सैनिकों को उसकी घेराबंदी करने के लिए भेज दिया है। वही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह नाटो के हर इलाके की रक्षा करेंगे और युक्रेन रशिया के इस युद्ध को तृतीय विश्वयुद्ध में तब्दील नहीं होने देंगे।
इसी बीच युक्रेन ने यह दावा किया है कि युक्रेन के nikoleav में लगातार गोलीबारी जारी है। वही रूस ओडेसा में सेंध लगाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। वही 17 वें दिन रूस का यह हमला हिंसात्मक नीतियों का प्रदर्शन कर रहा है।