रूस युक्रेन फतेह के लिए कर सकता है जैविक हथियारों का उपयोग

 
The Chopal
विदेश| रूस युक्रेन के बीच जारी युद्ध को आज 27 वां दिन है रूस लगातार युक्रेन पर अपनी मिशाइल के जरिए प्रहार कर रहा है। इस युद्ध मे अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। रूस ने युक्रेन को तबाह कर दिया है लेकिन युक्रेन के राष्ट्रपति झुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि रूस अपनी जीत के लिए जैविक हथियारों का उपयोग कर सकता है। बाइडेन के इस बयान ने सभी की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
बाइडेन ने कहा, रूस हर हालत में युक्रेन पर अपनी फतेह चाहता है। जिसके चलते उसने रूस पर हमले को तेज कर दिया है। अपनी जीत को प्रखर बनाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है। वही इस युद्ध मे वह अब जैविक हथियारों का भी उपयोग कर सकता है। 
जानकारी के लिए बता दें पिछले कुछ दिनों से रूस ने युक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। इस हमले में आम नागरिकों की जान जा रही है। जिसके चलते रूस की जमकर आलोचना हो रही है। वही यदि हम रूस की बात करें तो उसने बाइडेन के बयान की निंदा की है। वही नाराजगी जाहिर करते हुए रूस ने अमेरिकी राजदूत से इस मामले को तलब करने को कहा है।