रूस को नहीं भूलना चाहिए की नाटो के पास भी है परमाणु शक्ति| फ्रांस
Feb 25, 2022, 09:46 IST
The Chopal
फ्रांस| रूस और यूक्रेन के मध्य हुए इस युद्ध पर अब अन्य देशों की प्रतिक्रिया आना आरम्भ हो गई है। सभी देश रूस की आलोचना कर रहे हैं और इस युद्ध को बड़ी तबाही बता रहे हैं। अब इस बीच फ्रांस ने रूस को आगाह किया है। फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेस ले ड्रियन ने कहा पुतिन अब जब परमाणु हमले की चेतावनी दे रहे हैं तो उन्हें यह मालूम होना चाहिए नाटो भी एक परमाणु गठबंधन है।
विदेशी अखबार रॉयटर की खबर के मुताबिक पुतिन ने परमाणु हमले पर की ओर इशारा करते हुए कहा इस हमले का ऐसा परिणाम होगा जिसके बारे में अपने सोचा नहीं होगा। पुतिन के इस बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस को ध्यान देना चाहिए की अटलांटिक गठबंधन एक परमाणु गठबंधन है।
जानकारी के लिए बता दें रूस द्वारा यूक्रेन पर हुआ यह हमला तीसरे विश्व युद्ध का संकेत दे रहा है। रूस ने यूक्रेन के 70 ठिकानों को तबाह कर दिया है वहीं खबर है रूस ने एक दिन में यूक्रेन पर तकरीबन 203 बार हमला किया है। वहीं यूक्रेन में तबाही का मंजर है यूक्रेन पर हुए इस हमले के बाद रूस को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोग रूस के राष्ट्रपति पुतिन की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।