रूस ने किया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का आगाज
Feb 24, 2022, 09:57 IST
The Chopal
मास्को| रूस और यूक्रेन के मध्य जारी विवाद ने युद्ध का रूप ले लिया है और रूस ने युद्ध की घोषणा करते हुए कहा है की यूक्रेन रूस के सम्मुख हथियार डाल दें। पुतिन ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया है। क्रीमिया के रास्ते रूसी सेना यूक्रेन में घुस रही है।
पुतिन ने यह स्पष्ट किया है की उनका कब्जे का कोई इरादा नहीं है लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने रूस से अपील की है की वह इस युद्ध को रोक दें क्योंकि इसका परिणाम घातक सिद्द हो सकता है।
बता दें रूस और यूक्रेन के मध्य जारी विवाद तेज हो गया है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन की घोषणा कर दी है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ विद्रोही रुख अपनाते हुए यूक्रेन से हथियार डालने को कहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की है की उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन चलाने की घोषणा की है।
इससे पूर्व यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बयान जारी कर कहा था सावधान रहने की आवश्यकता है। आगामी समय मे यूक्रेन को बड़े युद्ध का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें अभी हाल ही में अमेरिका और कनाडा ने रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बाद यहां के राष्ट्रपति वालिमदिर पुतिन पर रूस को भड़काने और अलगाववादी रुख अपनाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है की पुतिन ने रूस को यूक्रेन के खिलाफ उकसाने का काम किया है। यदि वह संयम से काम करते तो आज यह स्थिति न पैदा होती। जो बाइडेन ने वाइट हाउस पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया कर्मियों से कहा, हमे रूस का रुख दिखाई दे रहा है वह आक्रमण की स्थिति में है। हम रूस के साथ सभी आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं और आगे आने वाली चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।