तब तक नही रुकेगा रूस जब तक युक्रेन नही मानेगा उसकी शर्ते;- पुतिन

 
The Chopal
विदेश| रूस युक्रेन के बीच जारी विवाद ने पूरे विश्व की चिंता को बढ़ा रखा है। युक्रेन में तबाही का मंजर है। हर ओर गोलीबारी और मिशाइल के चलने की दहशत है। वही रूस युक्रेन को लगातार हथियार डालने को कह रहा है और युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार रूस को टक्कर देने के लिए मैदान में खड़े हैं। उन्हें मौत का डर नही है क्योंकि वह झुकने को तैयार नही है। वही रूस ने इस संदर्भ में बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि अब वह यह सैन्य अभियान तब रोकेगा जब वह अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगा। 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की ओर कहा अब रूस का यह सैन्य अभियान तब ही रुकेगा जब युक्रेन रूस के सामने हथियार डालेगा और क्रेमलिन की सभी मांगो को मानेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक युक्रेन उनकी शर्तों को नही मानेगा वह पीछे नही हटेंगे। रूस की इस हरकत के चलते रूस को कई देशों के कड़े प्रतिबंध झेलने पड़ रहे हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। यू ट्यूब, फेसबुक के साथ नेटफ्लिक्स ने अपनी सभी सर्विसेज रूस के लिए प्रतिबंधित कर दी है और यह दलील दी है कि उन्होंने यह मौजूदा हालात को देखकर किया है।
बता दें युक्रेन में मची तबाही ने युक्रेन ने तहिमाम मचा रखा है लोग लगातार पलायन कर रहे है। अब इस सन्दर्भ में एक रिपोर्ट सामने आई हैं जिसमे मुताबिक युक्रेन के 10 लाख नागरिकों ने अपने पड़ोसी देशों की शरण ली है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने इस संकट को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ने वाला संकट करार दिया है।