भारत पहुंचे Russian Foreign Minister Sergey Lavrov
Apr 1, 2022, 10:22 IST
The Chopal
विदेश| एक ओर रूस और युक्रेन के मध्य युद्ध जारी है। वही दूसरी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergey Lavrov) अपनी दो दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर आए हैं। इनके भारत आने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं वही खबर यह भी आ रही है कि आज यह भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ( External Affairs Minister S Jaishankar) से मुलाकात करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें युद्ध के बीच अचानक से रूसी विदेश मंत्री का भारत आना अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को रास नहीं आ रहा है। अभी कल इन दोनों देशों ने भारत की आलोचना की थी और कहा था कि यह वह समय है जब सभी को एकसाथ खड़े होना चाहिए और युद्ध विराम पर बात करनी चाहिए। वही यदि कोई अपने आर्थिक लाभ हेतु ऐसा नहीं करता है तो इसका परिणाम विनाशकारी हो सकता है।