संजय राउत और राहुल गांधी आए एक साथ
Mar 9, 2022, 09:52 IST
The Chopal
मुंबई| शिवसेना सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने शुक्रिया उस सन्दर्भ में किया है जब राहुल गांधी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को एक पत्र लिखा और उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ है। पत्र मिलने के बाद संजय राउत ने भी राहुल का धन्यवाद किया है और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
बता दें शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वह सिर्फ महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में लोगों को टारगेट कर रही है। शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस ही रेड पर होती हैं. सरकार ये दबाव बनाने के लिए कर रही है ताकि सरकार गिराई जा सके। इस मामले पर राहुल ने राउत को समर्थन दिया है और कहा है कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
https://twitter.com/rautsanjay61/status/1501364890375577607?t=W1VOWqlPPxG6L4vzF6GMqQ&s=19