राहुल के वार पर सीतारमण का पलटवार कहा, तरस आता है पार्टी पर 

 

THE CHOPAL

UttarPradesh| कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया वहीं इस बजट को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच ठाना ठनी हो गई। विपक्षी दलों ने बजट 2021- 22 पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा की बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं है। अब इसी को लेकर निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है और कहा मैं आलोचना झेलने के लिए राजी हूँ लेकिन उनकी आलोचना कतई नहीं झेलूंगी जो बिना होमवर्क किए जा जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी जो की बेरोजगारी और विकास दर की ढिढोरा पीट रहे हैं। उन्हें एक दफा उन राज्य की बेरोजगारी और विकास दर का जिक्र करना चाहिए जहां कांग्रेस सत्ता में है। वही इस मामले में राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने राहुल को जवाब दिया था जिसको आगे की ओर बढ़ाते हुए सीतारमण ने राहुल को घेर लिया।

उन्होंने आगे कहा, चौधरी ने राहुल को टिपिकल यूपी टाइप जवाब दिया है। मुझे अब यह प्रतीत होता है की यूपी से भागने वाले सांसद के लिए इतना काफी है। मुझे तो अब उस पार्टी पर तरस आता है जिसके पास एक ऐसा नेता हैं जो महज टिप्पणी करता है। मैं आलोचना झेलने से बिल्कुल नहीं डरती लेकिन मैं उनकी आलोचना नहीं झेल सकती जो अपना होमवर्क तक नहीं करते। 

जाने राहुल ने क्या कहा था बजट पर:- 

राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण के भाषण के बाद कहा था की मोदी सरकार का यह बजट शून्य है। क्योंकि इसमें उन्होंने मिडिल क्लास, गरीब वंचित , युवाओं और किसानों के लिए कुछ नहीं है।