12 घण्टे के प्रयास के बाद भी नहीं नियंत्रण में आई चमड़ा कारखाने में लगी आग, प्रयास जारी
Mar 13, 2022, 09:12 IST
The Chopal
पश्चिम बंगाल| पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तंगरा इलाके में एक फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लगने से तबाही मच गई है जिसपर कई घण्टों से काबू पाने की कोशिश की जा रही है। कोलकाता पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे मेहर अली लेन में एक चमड़ा बनाने के कारखाने में आग लग गई।
आग ने कुछ ही पल में पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने जल्द ही इलाके को खाली करवाया। पिछले 12 घंटे से आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी है। लेकिन अभी इस पर काबू नहीं पाया गया है।
आलाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आग बुझाने का ऑपरेशन जारी है। आग पर नियंत्रण पाने के दौरान दमकल गाड़ियों के दो कर्मियों को चोट भी आई है। दोनो कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग पर नियंत्रण कार्य जारी है। अब तक घटना स्थल पर 15 दमकल की गाड़ियां भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी तक इसपर नियंत्रण नहीं है।