इस राज्य की सरकार जनता को साल में देगी तीन रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर मुफ्त

 
The Chopal
गोवा| गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जनता के लिए हित को ध्यान में रखते हुए घोषणा की है और राज्य विधानसभा में वित्तवर्ष 2022-23 के लिए राज्य का सालाना बजट पेश किया, और जनता को साल में तीन रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर मुफ्त देने के उद्देश्य से 40 करोड़ रुपये का आवंटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य का अमुख उद्देश्य राज्य के लोगों को विकसित करना और उन्हें सुद्रण बनाना है। हमारा उद्देश्य महज गोवा का विकास करना है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि गोवा विधानसभा में वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश किया... बजट गोवा के लोगों के लिए है, बजट राज्य के विकास के लिए है... बजट राज्य की समृद्धि के लिए है।