तलाक के बाद फिर वैवाहिक सूत्र में बंधने जा रही है टीना डाबी

 
The Chopal
दिल्ली| वर्ष 2015 में सिविल सेवा में अपनी मेहनत का परचम लहराने वाली टीना डाबी वर्ष 2020 में अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में थी। लेकिन अब इनके तलाक के बाद एक बार पुनः इनके शादी के बंधन में बंधने की खबरें सुर्खियों में है। यह 2013 के बैच के आईपीएस अधिकारी प्रदीप गनवाड़े के साथ वैवाहिक सूत्र में बंधने जा रही है। 
टीना और प्रदीप गनवाड़े ने हाल ही में सगाई की है। अपनी सगाई से जुड़ा हुआ पोस्ट टीना डाबी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किया है। पोस्ट ने आप देख सकते हैं टीना डाबी ने लाल साड़ी पहन रखी है वही प्रदीप ने लाल कुर्ता और पैंट पहन रखी है। दोनो बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। टीना के इन पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
बता दें टीना डाबी ने वर्ष 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी। कुछ अंदरूनी कलह के चलते वर्ष 2020 में इनकी शादी टूट गई और यह दोनो अलग हो गए।