दो दोस्तों ने चंदा जुटा कर खरीद लिया पूरा देश, सरकार से लेकर राष्ट्र ध्वज तक है सबकुछ खरीदा 

कैरिबियन देश बेलिजी के पास एक आइलैंड को दो दोस्तों ने चंदा इकठ्ठा करके खरीद लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने यहां अलग देश बना लिया है. गजब बात यह है कि इस देश की अपनी सरकार होने के साथ साथ इसका अपना राष्ट्रीय ध्वज और अपना नेशनल एंथम भी है.

 

नई दिल्ली: दुनियाभर में एक से एक अमीर लोग रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी किसी को पूरा देश खरीदते देखा है? यह बात सुनने में बहुत अजीब लग रही होगी कि कोई पूरा देश कि तरह खरीदा जा सकता है. लेकिन दो लोगों ने मिलकर एक देश को खरीद लिया है. इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों ने ये देश अपने पैसे से नहीं बल्कि क्राउड फंडिंग यानी कि चंदा इकट्ठा करके खरीदा है.

चंदा इकठ्ठा कर खरीदा देश

CNN में छपी एक खबर के अनुसार, सेंट्रल अमेरिकी देश Belize के पास द्वीप (Island) को दो लोगों द्वारा खरीदा है. चंदा करके खरीदा गया यह देश दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, गैरेथ जॉनसन (Gareth Johnson) और मार्शल मेयर (Marshall Mayer) नामक दो लोगों यह देश खरीदा है. दरअसल, साल 2018 में इन दोनों ने एक आइलैंड खरीदने का मन बनाया लेकिन इनके पास इतना फंड नहीं था. इसके बाद इन दोनों ने लेट्स बाय एन आइलैंड नाम से एक प्रोजेक्ट शुरु किया. 

1.2 एकड़ में फैला हुआ है यह आइलैंड

इस प्रोजेक्ट के जरिए 250,000 डॉलर जुटाए गए हैं और इसकी मदद से उन्होंने 2019 में कॉफी काय नामक एक आइलैंड खरीद लिया था. कैरिबियन देश बेलिजी के पास स्थित यह आइलैंड 1.2 एकड़ में फैला हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 3,250 डॉलर के लिए, आप द्वीप के एक हिस्से को खरीद सकते हैं और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी भाग लिया जा सकता हैं.

यहां का अपना राष्ट्रीय ध्वज और नेशनल एंथम भी है

गैरेथ जॉनसन ने सीएनएन को कहा कि 'उन्होंने अपना देश बनाने का सपना देखा है. इसके बाद इस आइलैंड को एक देश के रूप में विकसित करने के बारे में सोचा और इसपर काम शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि इस देश का नाम प्रिंसिपैलिटी ऑफ आइलैंडिया रखा गया है. कमाल की बात है कि इस देश की अपनी सरकार होने के साथ साथ इसका अपना राष्ट्रीय ध्वज और अपना नेशनल एंथम भी है.

आप भी ले सकते हैं यहां की नागरिकता

आपको बता दें कि कोई भी इस देश की नागरिकता ली जा सकती  है. फिलहाल यहां की आबादी करीब 250 लोग है. यहां की नागरिकता पाने के लिए आपको 1500 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, आप नागरिकता हासिल करने के साथ साथ 2 लाख रुपये का भुगतान कर इस आइलैंड के शेयर भी खरीद सकते हैं. ऐसा करने के बाद आप यहां वोट देने के अधिकारी बन जाएंगे.