रंग खेलते खेलते हुआ विवाद दो युवकों की गई जान
Mar 19, 2022, 09:56 IST
The Chopal
प्रयागराज| होली जो की सद्भावना का संदेश देता है। वही कई लोग इस त्योहार में मार पीट और शराब पीकर खलन डालने का काम करते हैं। खबर प्रयागराज शहर के जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के डंडिया मोहल्ले की है जहाँ होली के रंग में नशे में धुत दो पक्षों के बीच मारपीट हुई और गोलियां चल गई।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने दी है। उन्होंने कहा, टीम घटनास्थल पर पहुंच गई जब पुलिस पहुंची तब वहां स्थिति शांतिपूर्ण थी। वही दो घंटे के बाद पुलिस को सूचना मिली की डंडिया मोहल्ले में संजय राजपूत (35 वर्ष) नाम के युवक की मृत्यु हो गई है और राहुल सोनकर (25 वर्ष) नाम के युवक को गोली लगी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची गोली लगने से घायल राहुल सोनकर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।