अमेरिका और कनाडा ने लगाए रूस पर आर्थिक प्रतिबंध
Feb 23, 2022, 08:50 IST
The Chopal
यूक्रेन| अमेरिका और रूस के मध्य जारी विवाद की आग पूरे विश्व मे धदक रही है। सभी देश अपने अपने स्तर पर सचेत हो गए हैं। वहीं अमेरिका और कनाडा ने रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बाद यहां के राष्ट्रपति वालिमदिर पुतिन पर रूस को भड़काने और अलगाववादी रुख अपनाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है की पुतिन ने रूस को यूक्रेन के खिलाफ उकसाने का काम किया है। यदि वह संयम से काम करते तो आज यह स्थिति न पैदा होती। जो बाइडेन ने वाइट हाउस पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया कर्मियों से कहा, हमे रूस का रुख दिखाई दे रहा है वह आक्रमण की स्थिति में है। हम रूस के साथ सभी आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं और आगे आने वाली चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा, कल पुतिन ने यूक्रेन के दो स्वत्रंत राज्यों पर रूस को हमला करने की अनुमति दी थी। पुतिन की यह नीति उनकी क्रूरता का प्रदर्शन कर रही है। वही अमेरिका द्वारा लगाए गए इन प्रतिबंध में अमेरिका को उसके सहयोगी देशों का साथ प्राप्त है। यदि रूस नहीं माना तो यह प्रतिबंध और बढ़ाये जाएंगे।