अमेरिकी नागरिकों को छोड़ देना चाहिए यूक्रेन, बन सकती है विश्व युद्ध की स्थिति
Updated: Feb 11, 2022, 10:40 IST
The Chopal
विदेश| रूस और यूक्रेन के मध्य जारी विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने बयान स्पष्ट करते हुए कहा, अमेरिकियों को निकालने के लिए अमेरिकी सैनिकों को भेजने का मतलब "विश्व युद्ध" साबित हो सकता है।
एनबीसी से मिली जानकारी के अनुसार बाइडेन ने एक इंटरव्यू में कहा है की अब यूक्रेन से अमेरिकी नागरिकों को निकालना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा हम किसी आतंकी संगठन से साथ डील नहीं कर रहे हैं। अब अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेन से बाहर निकालना आवश्यक है।
यदि अमेरिका और रूस के मध्य गोलीबारी हुई तो यह विश्व युद्ध साबित हो सकता है इसलिए अमेरिकी नागरिकों को यूक्रेन छोड़ देना चाहिए।