लीडर व्लादिमीर पुतिन की नीतियों के चलते यूक्रेन संकट नहीं हुआ:- ट्रम्प

 
The Chopal
अमेरिका| यूक्रेन रूस विवाद पर अब राजनेताओं की प्रतिक्रिया आना आरम्भ हो गई है। अब इस मामले पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पुतिन के साथ अपने संबंधों का हवाला देते हुए कहा , रूसी लीडर व्लादिमीर पुतिन की नीतियों के चलते यूक्रेन संकट नहीं हुआ होगा। वही यदि इस मुद्दे पर ठीक से चीजों को देखा जाता और स्थिति को संभालने की कोशिश की जाती तो आज जो स्थिति यूक्रेन की है वह बिल्कुल नहीं होती। 
उन्होंने आगे कहा, मैं पुतिन को भली भांति जानता हूँ उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया है। पुतिन कट्टर प्रशासन नहीं चलाते और न उनकी नीतियां किसी को हताश करने वाली होती है। बता दें पुतिन द्वारा सेना को यूक्रेन में दो अलग-अलग एन्क्लेव सुरक्षित करने का आदेश देने के बाद रूस को एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं अब इस बीच अमेरिका और कनाडा ने रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बाद यहां के राष्ट्रपति वालिमदिर पुतिन पर रूस को भड़काने और अलगाववादी रुख अपनाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है की पुतिन ने रूस को यूक्रेन के खिलाफ उकसाने का काम किया है। यदि वह संयम से काम करते तो आज यह स्थिति न पैदा होती। जो बाइडेन ने वाइट हाउस पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया कर्मियों से कहा, हमे रूस का रुख दिखाई दे रहा है वह आक्रमण की स्थिति में है। हम रूस के साथ सभी आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं और आगे आने वाली चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।