कर्नाटक विवाद की आड़ में आपसी भाईचारा व सद्भावना को पहुंचाया जा रहा आघात:- मायावती
Updated: Feb 11, 2022, 18:45 IST
The Chopal
कर्नाटक| कर्नाटक में मुस्लिम महिलाओं द्वारा स्कूल परिसर में हिजाब पहनने को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। अब इस विवाद पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनने का मामला अतिगंभीर व अतिसंवेदनशील।
उन्होंने आगे कहा इस विवाद की आड़ में राजनीति व हिंसा अनुचित। कर्नाटक में इस मुद्दे को तूल देकर साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा व सद्भावना को आघात पहुँचाया जा रहा है वह दुःखद। माननीय सुप्रीम कोर्ट अगर इसका समय पर संज्ञान ले तो बेहतर।
बता दें कर्नाटक में जारी हिजाब मामला बढ़ता जा रहा है। मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहे इस व्यवहार को लेकर अब विदेश तक के लोग उनके समर्थन में हैं। वहीं अब इस मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को एक छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले में कहा था की हम यह लंबित करेंगे की जब तक इस मामले को सुलझा न जाए तब तक कोई भी धर्मिक ड्रेस न पहनें। जिसके बाद छात्र ने इस फैसले को चुनौती दी है और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है।